Bilaspur: फोरलेन पर रात की नाकाबंदी में चिट्टा पकड़ाया, कार से 3.3 ग्राम नशा बरामद; मंडी के दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

थाना सदर पुलिस ने कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान नशा तस्करी का मामला पकड़ा है। देर रात की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 3.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रूटीन नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर एचपी 33सी-9955 को जांच के लिए रोका। कार में दो युवक सवार थे। जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा मिला।

आरोपियों की पहचान रिजुल वर्मा (27), निवासी कीपड़ डाकघर मझबाड़, तहसील सदर, जिला मंडी और रोहित (22), निवासी सरध्वार, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने कार्रवाई की पुष्टि की है और बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस दोनों आरोपियों के नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।

बेटे की शादी का भरोसा, 1.35 लाख रुपये लिए और रिश्ता भी नहीं करवाया; हमीरपुर में FIR दर्ज

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रिश्ता तय नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ऊना का युवक पकड़ा; फोन पर सप्लाई में मदद का आरोप

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने ऊना निवासी 20 वर्षीय प्रिन्स ठाकुर को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फोन के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था और नशे की खरीद व व्यवस्था में मदद करता था।

भट्टाकुफर चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ का 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं 13 मामले

शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में ढली पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट के कुल 13 मामले दर्ज हैं।