Kangra: चोरों ने प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में सेंधमारी की, एलईडी समेत हजारों का सामान उड़ाया

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर: पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय भटवारा और आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर एलईडी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर सपना स्कूल पहुंची, तो उसने देखा कि स्कूल के किचन और अन्य कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और दरवाजे खुले हैं।

सपना ने तुरंत इस बात की सूचना स्कूल की मुख्याध्यापिका किरण सूद को दी, जो मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान पता चला कि स्कूल से एलईडी, वायरलैस स्पीकर, गैस सिलिंडर, चूल्हा, 2 कुक्कर, दरियां और राशन गायब हैं।

इसके अलावा, स्कूल के साथ लगे आंगनबाड़ी केंद्र में भी चोरों ने सेंध लगाई और कुक्कर, बर्तन, रिफाइंड तेल और दलिया के पैकेट चुरा लिए। इन दोनों मामलों की सूचना लंबागांव पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

पीरनिगाह से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिमाचल में मछुआरों को बड़ी राहत: 50 हजार की नाव पर मिलेगी 35 हजार की सब्सिडी, जाल भी 90% सस्ता

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछुआरों के लिए दो नई अनुदान योजनाएं शुरू की हैं। 50 हजार रुपये की फिशिंग बोट पर 35 हजार रुपये यानी 70 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, जबकि कास्ट नेट और गिल नेट पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। नदी क्षेत्र में 3,000 रुपये का कास्ट नेट 300 रुपये और जलाशय क्षेत्र में 5,000 रुपये का गिल नेट 500 रुपये में मिलेगा।