Kangra: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी, 3 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में नादौन-कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भड़ोली के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भड़ोली निवासी सन्नी चौधरी (34) के रूप में हुई है, जो घर से सामान लेने निकला हुआ था। सन्नी एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था।

Advertisement – HIM Live Tv

ट्रक की टक्कर के बाद मौके से फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सन्नी जब घर की ओर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि सन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

स्थानीयों ने किया चक्का जाम, रुका नेशनल हाईवे

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह ठप रहा।

लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी ड्राइवर को नहीं पकड़ा जाएगा, वे सड़क नहीं खोलेंगे।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी चालक

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और देहरा-चिंतपूर्णी रोड पर ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसके बाद डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों को आश्वासन दिए जाने के बाद ही चक्का जाम खत्म किया गया।

एसडीएम के देर से पहुंचने पर दिखा रोष

हादसे के बाद एसडीएम के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराज़गी देखी गई। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जनता को शांत किया और आश्वासन दिया कि घटना की पूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।