Kangra: कांगड़ा जिले में भूस्खलन रोकथाम के लिए बड़ा कदम, आईआईटी मंडी के सहयोग से पूर्व चेतावनी सिस्टम होगा स्थापित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 05 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिले में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित की जाएगी। यह प्रणाली आईआईटी मंडी के सहयोग से लगाई जाएगी, जिससे भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक नौ स्थानों पर भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की स्थापना और आपदा प्रबंधन तथा अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से भी संवेदनशील है, इसलिए आपदा प्रबंधन को लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है।

प्रारंभिक चरण में, जिले के आवेरी, बीड़, खास, दरूग, नपोहता, कोहर खास, करनाथू और डंडेल में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन स्टेशनों से मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी और किसी भी आपदा से पहले अलर्ट जारी किया जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन और आईआईटी मंडी के बीच एक समझौता (MoU) हुआ है, जिसके तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) आधारित प्रोफाइल विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा, जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक वेब पोर्टल भी तैयार किया है, जिसमें सभी पंचायतों को जोड़ा गया है। यह पोर्टल आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना प्रसार में सहायक होगा। उपायुक्त ने कहा कि स्वचालित मौसम स्टेशनों के माध्यम से भारी बारिश, आंधी और तूफान जैसी आपदाओं की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचेगी, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।