Kangra: हिमाचल में विकास की नई लहर: गांव-गांव पहुंच रहे आर.एस. बाली, समस्याएं सुनकर दे रहे समाधान के निर्देश

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 5 मार्च। हिमाचल प्रदेश का अधिकतम क्षेत्र ग्रामीण है, और यहां की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा गांवों में निवास करता है। प्रदेश का विकास गांवों के विकास से ही संभव है, इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मुमता और रड में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करना और जनता की समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पंचायतों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।

बाली ने मुमता से सैनी बस्ती रोड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों में मुमता पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत सुविधाओं पर लगभग ₹3 करोड़ खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत वह क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं।

रड पंचायत में आर.एस. बाली ने शहीद हैप्पी चौधरी की याद में बनने वाले द्वार का शिलान्यास किया। उन्होंने शहीद के माता-पिता विनीत कुमार और शमा देवी तथा गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर इस कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बाली ने शहीद हैप्पी चौधरी को नमन करते हुए कहा कि देश की सेवा में दिए गए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

बाली ने दोनों पंचायतों में जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी, बीडीओ लतिका, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, अरुण कटोच, संतोष कुमार, सुमित्र सिंह मसंद, बलदेव चौधरी, एनडी शर्मा, गुरबख्श सिंह, करतार सिंह, गोरी राम, राजकुमार, प्रकाश चंद, अविनाश उपाध्याय, दिवाकर, अभी सैनी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।