Kangra: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्नत भारत अभियान के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण का आह्वान

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 5 मार्च: चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और पालमपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त ज्ञान को अन्य महिलाओं के साथ साझा करेंऔर मूल्य संवर्धन (Value Addition) के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय 2016 से ‘उन्नत भारत अभियान’ से जुड़ा हुआ है और इस पहल के तहत ग्रामीण विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ें।

नोडल अधिकारी डॉ. अंजू कपूर ने बताया कि ‘उन्नत भारत अभियान’ भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत उच्च शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में विकास संबंधी चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. चंद्रकांता वत्स ने इस पहल को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Accelerate Action” है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की प्रगति को तेज़ करना है।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, नगर निगम के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, प्रगतिशील महिला कविता मिन्हास, ऐशबीर सिंह और संदीप कुमारी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उप महापौर राजकुमार, कुलसचिव डॉ. मधु चौधरी, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद शर्मा, नगर निगम पार्षदों, संविधिक अधिकारियों, ग्रामीण महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।