Kamgra: WhatsApp ग्रुप का जाल और 30 लाख की ठगी: कांगड़ा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर शातिर ठगों ने एक व्यक्ति से करीब 30 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना नॉर्थ ज़ोन धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसे अचानक एक अज्ञात व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में कम समय में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाने के दावे किए जा रहे थे। लगातार दिखाए जा रहे लाभ और लुभावनी बातें सुनकर पीड़ित ने इस ग्रुप पर भरोसा कर लिया और निवेश करना शुरू कर दिया।

शातिरों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 29,90,000 रुपए निवेश कर दिए। लेकिन जब उसने अपनी मूल राशि और कथित मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उसे पैसा वापस नहीं मिला। न ही आरोपियों की ओर से किसी तरह की जानकारी या जवाब दिया गया। आखिरकार पीड़ित को समझ आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है और उसने तुरंत साइबर पुलिस का रुख किया।

मामले की पुष्टि करते हुए साइबर थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक लेनदेन, मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप, ऑनलाइन लिंक या जल्दी मुनाफा देने वाले दावों पर भरोसा न करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।