Chamba: चम्बा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क किनारे रोककर पकड़ी सवा किलो चरस, पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के बरोटी–किहार मार्ग पर पुलिस को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली और उसके कब्जे से सवा किलो से ज्यादा चरस बरामद की। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बरोटी के पास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर युवक को रोका गया और पूछताछ में उसकी पहचान नर सिंह (35) पुत्र हरि राम, निवासी गांव किल्लूनी, डाकघर कंधवाड़ा, तहसील सलूणी, जिला चम्बा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 1 किलो 166 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और थाना किहार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जिले में अब तक 23 किलो 101 ग्राम चरस जब्त की जा चुकी है और नशा तस्करी में शामिल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इनमें से 9 आरोपी बाहरी राज्यों से संबंधित हैं, जो इस अवैध कारोबार के फैलते नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।