Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

योल पुलिस पोस्ट क्षेत्र के जद्रांगल स्थित एको ब्रिज के पास कार्रवाई, टैक्सी भी पुलिस ने कब्जे में ली; कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों को दी सख्त चेतावनी।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी कड़ी में CIA कांगड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई टैक्सी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को पुलिस पोस्ट योल के अधिकार क्षेत्र में जद्रांगल स्थित एको ब्रिज के समीप विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया। साथ ही मौके पर मौजूद टैक्सी नंबर HP-01D-9708 को भी जब्त कर लिया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय गौरव शर्मा, 36 वर्षीय अंकज कुमार और 30 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़े किसी भी अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।