Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार पर बढ़ा दबाव! रच्छियालू–क्योडियां के ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, जोगिंदर सिंह पंकू कांगड़िया ने उठाई 15 दिन में समाधान की मांग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत रच्छियालू–क्योडियां क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की। पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह पंकू कांगड़िया की अगुवाई में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उपायुक्त कांगड़ा के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से समय उपलब्ध करवाने के लिए भी पत्राचार किया गया, ताकि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

ग्रामीणों की ओर से प्रशासन से आग्रह किया गया कि एयरपोर्ट विस्तार से जुड़े प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय लिया जाए और उन्हें राहत प्रदान की जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अब इस विषय पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।

Advertisement

इस दौरान जोगिंदर सिंह पंकू कांगड़िया ने अपने पूर्व जिला परिषद क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोग आज भी उन पर विश्वास जताते हुए अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें बुलाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस क्षेत्र से उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, वहां के लोगों के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए उनका संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनहित उनके लिए सर्वोपरि है और प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया कि जब भी क्षेत्र के लोगों को उनकी जरूरत होगी, वे हमेशा एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा...

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा।