सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला के NSS स्वयंसेवकों और समर्पित शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे ग्राउंड की सफाई की।
अभियान के दौरान करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई की गई। स्वयंसेवकों और शिक्षकों के इस श्रमदान से मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ ऐतिहासिक बावड़ी के संरक्षण की दिशा में भी प्रयास किया गया। इस पहल के जरिए सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, रैत के प्रबंध निदेशक एवं रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर के सदस्य रोटेरियन गंधर्व सिंह पठानिया ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला के सुनील शर्मा सहित अन्य शिक्षक भी इस अभियान में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ श्रमदान और समर्पण की सराहना की। अभियान के माध्यम से युवाओं को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला के सुनील शर्मा सहित अन्य शिक्षक भी इस अभियान में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ श्रमदान और समर्पण की सराहना की। अभियान के माध्यम से युवाओं को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


