Kangra: देवभूमि फिर हुई शर्मसार, नाबालिग बहन को 2 साल बनाता रहा हवस का शिकार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के इंदौरा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने 20 वर्षीय रिश्तेदार पर पिछले दो वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डर की वजह से अब तक चुप थी, लेकिन स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी शिक्षिका को इस बारे में बताया। शिक्षिका उसे इंदौरा के सिविल अस्पताल ले गईं, जहाँ से पुलिस स्टेशन पहुंचकर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।

इंदौरा थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई जा चुकी है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।