Himachal: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कंगना रनौत का बड़ा बयान – “अब हम खतरे में नहीं, हम खुद खतरा हैं”

Date:

--Advertisement--

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बताया और कहा कि देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व है। कंगना ने कहा कि भारतीय सेना ने सीमापार स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया, जो एक सशक्त और निर्णायक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह कार्रवाई एक ठोस जवाब है।

कंगना ने कहा कि भारत की सेना पूरी तरह सक्षम है और जब भी देश की सुरक्षा को चुनौती मिलती है, वह दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारत खतरे में नहीं है, बल्कि खुद दुश्मनों के लिए खतरा बन चुका है। उन्होंने सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरैंस’ की नीति पर चल रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित; 25 परिवारों को मिली जरूरी सामान की किट, पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के बोह में आपदा प्रभावित 25 परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और इच्छुक परिवारों की जानकारी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिमाचल की दो जेलों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, धर्मशाला में 11 वार्डर और 4 कैदी घायल; नाहन में भी भिड़े कैदियों के...

हिमाचल प्रदेश की नाहन और धर्मशाला जेल में लगातार दो दिनों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। धर्मशाला जेल में मेडिकल चेकअप के दौरान विवाद के बाद 11 जेल वार्डर और 4 कैदी घायल हुए, जबकि नाहन जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट में कई कैदी चोटिल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।