Himachal: ठियोग पहुंची गैस सिलैंडरों की खेप में बड़ा फर्जीवाड़ा, वजन में 1.5 किलो गैस की कमी से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बड्डी स्थित गैस प्लांट से ठियोग भेजे जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों में भारी गड़बड़ी पाई गई है। इन सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलोग्राम गैस की जगह केवल 12.7 किलोग्राम गैस पाई गई, यानी करीब डेढ़ किलो की कमी। खाद्य विभाग की सतर्कता से यह मामला उजागर हुआ है।

मामला तब सामने आया जब खाद्य विभाग ने गैस एजेंसी को 10 प्रतिशत सिलेंडरों की जांच करने के निर्देश दिए। जब सिलेंडरों को तौला गया तो अधिकारियों को हैरानी हुई। जांच में सामने आया कि 95 सिलेंडरों में गैस की मात्रा तय मानक से कम थी। इसके बाद जिला नियंत्रक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे ट्रक को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार बड्डी प्लांट से 324 सिलेंडरों की खेप लेकर एक ट्रक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ठियोग पहुंचा था। इसी दौरान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सूचना मिली कि इन सिलेंडरों में गैस कम है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एजेंसी को सिलेंडरों का वजन कराने के निर्देश दिए।

वजन करते समय यह सामने आया कि 95 सिलेंडरों में गैस की मात्रा 14.2 किलोग्राम की जगह केवल 12.7 किलोग्राम ही थी। ये सिलेंडर ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में वितरित होने थे। अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि सिलेंडरों में गैस कम कैसे हुई? इसकी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले पर जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि बड्डी प्लांट से आए ट्रक को सीज कर लिया गया है। साथ ही, दो निरीक्षकों को मामले की विस्तृत जांच के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित; 25 परिवारों को मिली जरूरी सामान की किट, पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के बोह में आपदा प्रभावित 25 परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और इच्छुक परिवारों की जानकारी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिमाचल की दो जेलों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, धर्मशाला में 11 वार्डर और 4 कैदी घायल; नाहन में भी भिड़े कैदियों के...

हिमाचल प्रदेश की नाहन और धर्मशाला जेल में लगातार दो दिनों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। धर्मशाला जेल में मेडिकल चेकअप के दौरान विवाद के बाद 11 जेल वार्डर और 4 कैदी घायल हुए, जबकि नाहन जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट में कई कैदी चोटिल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।