Kangra: पंचायत चुनाव में जीत के बाद उपप्रधान जोगिन्दर सिंह मनकोटिया ने कराया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 21 जून: ग्राम पंचायत कैरी के उपप्रधान जोगिन्दर सिंह मनकोटिया ने पंचायत चुनाव में मिली जीत के उपलक्ष्य में रविवार को शिव मंदिर चमंडेरा में कांगड़ी धाम, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में पंचायत और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह मनकोटिया ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि वे पंचायत के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। साथ ही सभी के सहयोग से ग्राम पंचायत कैरी के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।