Solan: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंचायत प्रतिनिधि की सतर्कता से पुलिस को मिली सफलता

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले के जटोली में महिलाओं को चाकू दिखाकर पैसे लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी में पंचायत प्रधान की सतर्कता अहम रही। एसपी गौरव सिंह ने जानकारी दी कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी बेटी और बहन के साथ जटोली मंदिर जा रही थी। जटोली बस स्टॉप पर उतरकर वे सीढ़ियों वाले रास्ते से मंदिर की ओर बढ़ रही थीं, तभी उन्हें एक व्यक्ति सीढ़ियों पर बैठा दिखाई दिया। जैसे ही वे उसके पास से गुजरीं, वह अचानक उनके पास आया और चाकू जैसी चीज दिखाकर पैसों की मांग करने लगा। डर के कारण महिलाओं ने उसे लगभग 3700 रुपये दे दिए। इसी दौरान ऊपर से दो अन्य लड़कियां आती दिखीं, जिसके बाद आरोपी वहां से झाड़ियों की ओर भाग गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई और स्थानीय लोगों को भी इस बारे में जानकारी दी गई। इस बीच, पंचायत प्रधान सुनील की सतर्कता से पुलिस ने आरोपी शबीर (निवासी शमरोग, जटोली) को कोठों के ऊपर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और वारदात के समय भी नशे में था। पैसों की जरूरत के कारण उसने इस अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।