हमीरपुर, 10 सितंबर। नादौन उपमंडल में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य के चलते 11 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि सड़क पर सीसी पेवमेंट का काम सुचारू रूप से जारी रखने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहने से काम में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट भी बताया है। सड़क बंद रहने के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क का इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


