Kangra: बैजनाथ में बछड़ी रैली: पशुपालन विभाग ने किया आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 5 मार्च: पशुपालन विभाग द्वारा प्रोजेनी टेस्टिंग जर्सी प्रोजेक्ट के तहत कुंसल में बछड़ी रैली (काफ रैली) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीकों से उत्तम नस्ल की बछड़ियों के पालन-पोषण के प्रति जागरूक किया।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाला दूध उत्पादन, आधुनिक डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देना तथा उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं के संरक्षण और प्रोत्साहन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसी के तहत गाय के दूध का मूल्य ₹45 प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का मूल्य ₹55 प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए सरकार ने मोबाइल पशुपालन वैन सेवा आरंभ की है, जिससे पशुपालकों को घर पर ही पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

प्रतियोगिता में 0 से 6 माह और 6 से 12 माह की दो श्रेणियों में कुल 50 बछड़ियों ने भाग लिया। 0 से 6 माह श्रेणी में मोना देवी की जर्सी बछड़ी प्रथम स्थान, अनुराधा की बछड़ी द्वितीय स्थान और सुनील कुमार की बछड़ी तृतीय स्थान पर रही। 6 से 12 माह श्रेणी में कमलेश की जर्सी बछड़ी प्रथम, सनी की बछड़ी द्वितीय और सीमा देवी की बछड़ी तृतीय स्थान पर रही।

विधायक किशोरी लाल ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नकद पुरस्कार, 50 किलो फीड, कैल्शियम सप्लीमेंट, प्रशस्ति पत्र और अन्य पशु उत्पाद भेंट किए। इससे पूर्व पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. मोहिंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और विभाग की गतिविधियों तथा प्रोजेनी टेस्टिंग कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में प्रधान कुंसल सपना कुमारी, डॉ. अनीश कुमार, डॉ. सुषमा राणा, डॉ. इंद्रदत्त सोनी, संसार चंद राणा, नागेंद्र चंद कटोच, पंकज धीमान, रणजीत राणा, टेक चंद राणा, अजय गौड़ सहित गणमान्य लोग और क्षेत्र के पशुपालक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।