Kullu: अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: बंदरोल और बजौरा में 3 डम्पर जब्त, 18,500 रुपये जुर्माना

Date:

--Advertisement--

अवैध खनन पर खनन विभाग की सख्त कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बंदरोल और बजौरा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 3 डम्परों को जब्त कर चालान काटे हैं। इसके साथ ही खनन माफियाओं से कुल 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

सहायक निरीक्षक भूपेंद्र की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। विभाग को बंदरोल और बजौरा क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। विभाग की टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ डम्पर चालक भागने में कामयाब हो गए।

रात के अंधेरे में हो रहा था अवैध खनन

सूत्रों के अनुसार, अवैध खननकर्ता रात के अंधेरे में रेत, बजरी और पत्थर निकालकर मुनाफा कमा रहे थे। शिकायतें बढ़ने के बाद खनन विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement – HIM Live Tv

अन्य स्थानों पर भी कड़ी नजर

जिला के कई अन्य क्षेत्रों में भी अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं। विभाग इन पर लगातार नजर बनाए हुए है। कुछ स्टोन क्रशर भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। हाल ही में विभाग ने लाहौल-स्पीति में दो अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया था।

जिला खनन अधिकारी का बयान

जिला खनन अधिकारी योगराज आजाद ने बताया कि बंदरोल और बजौरा में विभाग की टीम ने अवैध खनन में शामिल डम्परों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।