Himachal: हिमाचल सरकार की आउटसोर्सिंग नीति और नौकरियों में कटौती पर विपक्ष का हमला

Date:

--Advertisement--

विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर रोजगार के वादे तोड़ने और नौकरियों में कटौती के आरोप लगाए

तपोवन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को विपक्ष ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष ने आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी और गैस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार 5 साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। पहले कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से स्थायी नौकरी, पेंशन, और 58 साल तक की नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन इसके उलट, कांग्रेस सरकार ने 10,000 आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया।

डेढ़ लाख नौकरियां खत्म करने का आरोप

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर 1.5 लाख रिक्त पदों को खत्म कर दिया। उन्होंने सरकार की गैस्ट टीचर भर्ती पॉलिसी का विरोध करते हुए इसे प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ेगी।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी गारंटियों की सच्चाई जनता के सामने आ रही है।

रोजगार प्रक्रिया शुरू न होने पर आलोचना

मुख्यमंत्री के 20,000 नौकरियां देने के बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ झूठा दावा है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत नहीं हुई है और सिर्फ खास लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश की जनता इस धोखे के लिए कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट है कि वे रोजगार और नौकरी सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ, सिविल अस्पताल-ईसीएच के बीच भी लगेगा ATM; बैंक शाखा बाजार में लाने की उठी...

शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ हुआ। GM राजेश कुमार ने सिविल अस्पताल शाहपुर और ECH के बीच एक और ATM लगाने की जानकारी दी। वहीं, व्यापार मंडल और दुकानदारों ने PNB शाखा को बाजार के आसपास शिफ्ट करने की मांग उठाई।

शाहपुर की 20 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, समारोह में मिला सम्मान; 2 को स्वर्ण, 5 को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य खंड शाहपुर की 20 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें दो पंचायतों को स्वर्ण, पांच को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिमाचल में सितंबर-अक्तूबर की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37; बोर्ड ने CCTV को लेकर भी दिए सख्त निर्देश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्तूबर में होने वाली एसओएस और नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र बनाए हैं। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37 और किन्नौर में सबसे कम दो परीक्षा केंद्र होंगे। बोर्ड ने CCTV फुटेज छह महीने तक सुरक्षित रखने समेत कई सख्त नियम तय किए हैं।

50 की उम्र में पिता ने बेटी के साथ की LLB, बेटी ने किया टॉप तो पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान; दोनों की...

कांगड़ा के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा ने 50 की उम्र में बेटी अंशिका के साथ LLB की पढ़ाई पूरी की। विश्वविद्यालय के ओवरऑल परिणाम में अंशिका ने टॉप किया, जबकि उनके पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।