Kangra: नगरोटा सूरियां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर की लकड़ी की तस्करी नाकाम, 5 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

वन संपदा की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने नगरोटा सूरियां रेंज में बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई रेंज अधिकारी सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में की गई, जिसमें खैर की लकड़ी को अवैध रूप से ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे धार क्षेत्र में विश्वसनीय सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप वाहन और एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पिकअप गाड़ी में खैर के पेड़ की कुल 38 मौछे बरामद की गईं, जिन्हें अवैध रूप से काटा गया था। जब वाहन सवारों से लकड़ी का परमिट या किसी तरह के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

इस पर विभाग ने तत्काल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त की गई खैर लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना हरिपुर पुलिस थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है – राहुल कुमार (25) और बालकृष्ण (34) निवासी बनखंडी, अर्जुन निवासी बंगोली, नीरज कुमार (23) निवासी फुलमलिक साहपुरकमाल, जिला बेगूसराय (बिहार), तथा सौरभ कुमार निवासी गाहटारा जलकौरा, जिला खगड़िया (बिहार)।

Advertisement – HIM Live Tv

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने गश्त को और अधिक मजबूत किया है तथा रात के समय भी टीमें तैनात की गई हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध कटान या तस्करी की सूचना मिले, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग की यह सख्त कार्रवाई तस्करी में लगे लोगों को एक कड़ा संदेश देती है कि हिमाचल प्रदेश में वन संपदा की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।