Himachal: आईजीएमसी मारपीट मामला: डॉक्टर पर गंभीर आरोप, मरीज के परिजन पहुंचे एसपी शिमला के पास

Date:

--Advertisement--

आईजीएमसी में मरीज और डॉक्टर के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में मरीज अर्जुन पंवर के परिजनों ने मंगलवार को एसपी शिमला संजीव गांधी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान न केवल डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ मारपीट की गई, बल्कि अस्पताल के अन्य स्टाफ ने भी साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

Also Read: आईजीएमसी मारपीट मामला: वायरल वीडियो पर सवाल, डॉक्टर के समर्थन में उतरी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन

परिजनों ने एसपी शिमला को मरीज की ओर से एक लिखित शिकायत भी सौंपी। शिकायत पत्र में कहा गया है कि यदि घटना का वीडियो रिकॉर्ड न किया गया होता, तो डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ द्वारा किए गए इस कथित आपराधिक कृत्य का सच कभी सामने नहीं आ पाता और पूरा मामला दबा दिया जाता।

परिजनों के अनुसार, वीडियो रिकॉर्डिंग से यह साफ हुआ कि किस तरह मरीज के साथ मारपीट की गई, उसकी ऑक्सीजन सप्लाई बाधित की गई और जानबूझकर मानव जीवन को खतरे में डाला गया। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद, जब मौजूद लोग वीडियो बना रहे थे, तब संबंधित डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने वीडियो डिलीट करवाने और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की।

मरीज के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मरीज के पिता नांदडू राम ने कहा कि डॉक्टर द्वारा की गई इस तरह की हरकतें बेहद निंदनीय हैं और इससे मरीजों का डॉक्टरों पर भरोसा टूट सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन मिला है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।