Kangra: नूरपुर कॉलेज में टीबी जांच शिविर, 200 छात्रों का एक्स-रे टेस्ट, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी जागरूकता

Date:

--Advertisement--

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीबी यानी क्षय रोग की जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सिविल अस्पताल नूरपुर से 5 से 6 सदस्यीय स्वास्थ्य टीम महाविद्यालय पहुंची, जिसमें मेडिकल ऑफिसर और तकनीशियन शामिल थे। टीम ने एक्स-रे मशीन के माध्यम से विद्यार्थियों की जांच की, ताकि टीबी जैसे गंभीर रोग के लक्षणों की समय रहते पहचान की जा सके और जरूरत पड़ने पर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया शुरू की जा सके।

शिविर के दौरान महाविद्यालय के करीब 200 विद्यार्थियों ने टीबी जांच करवाई। छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक सराहनीय पहल बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम न केवल बीमारी की पहचान में मदद करते हैं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर स्वास्थ्य समिति के संयोजक ने सिविल अस्पताल नूरपुर से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।