Big Update: HRTC खरीदेगा 350 नई बसें, इलेक्ट्रिक के साथ डीजल बेड़े में भी बड़ा इजाफा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अपने बस बेड़े को मजबूत करने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है। एक ओर जहां निगम में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने वाली हैं, वहीं बसों की कमी को देखते हुए अब 350 नई डीजल बसें खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही प्री-बीड मीटिंग आयोजित कर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। किन कंपनियों से बसें खरीदी जाएंगी, इसका फैसला टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।

नई बसों के प्रकार की बात करें तो योजना के तहत कुल 350 डीजल बसों में से 250 बसें 37 सीटर होंगी, जिन्हें लोकल और लंबी दूरी दोनों रूटों पर चलाया जाएगा। इसके अलावा 100 बसें 25 सीटर क्षमता वाली होंगी, जो मुख्य रूप से लोकल और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देंगी।

प्रदेश में बसों की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसका असर सीधे तौर पर यात्रियों पर पड़ रहा है। राजधानी शिमला सहित कई डिपुओं में बसों की कमी के कारण रूटों पर समय पर बसें नहीं चल पा रही हैं। निगम का कहना है कि हर छह महीने में 15 साल पुरानी बसों को स्क्रैप करना पड़ता है, जिससे कुल बसों की संख्या कम हो जाती है। इस साल भी पुरानी बसों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 297 नई इलेक्ट्रिक बसों और 350 डीजल बसों के आने से इस कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

भविष्य की योजना के तहत निगम छोटे रूटों पर कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 25 सीटर बसों की संख्या बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। फिलहाल 100 बसें खरीदी जा रही हैं, लेकिन आने वाले दो वर्षों में 150 और छोटी बसें खरीदने की योजना है, जिससे प्रदेश के दूरदराज इलाकों में परिवहन व्यवस्था और बेहतर हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।