Himachal: HRTC इलेक्ट्रिक बसों में बड़ा अपडेट! 297 नई बसें बेड़े में शामिल होंगी, 16 रूटों पर फिर होगा ट्रायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम Himachal Road Transport Corporation के बेड़े में जल्द ही 297 नई बसें शामिल होने जा रही हैं, लेकिन इन बसों के संचालन से पहले एक बार फिर प्रदेश के 16 रूटों पर ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने 10 और बसें ट्रायल के लिए भेजी हैं, जिनमें से 7 बसें निगम के पास पहुंच चुकी हैं, जबकि 3 बसें अभी रास्ते में हैं। ये बसें मंगलवार या बुधवार तक सोलन और शिमला पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले भी इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल किया गया था, जिसमें 16 रूटों पर बसें फेल हो गई थीं। अब इन्हीं रूटों पर दोबारा ट्रायल कराया जाएगा। पिछली बार ट्रायल के दौरान बसों में तकनीकी खामियां सामने आई थीं। कंपनी ने दावा किया था कि एक बार चार्ज करने पर बस 180 किलोमीटर चलेगी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में यह माइलेज पूरी तरह नहीं मिल पाई।

निगम ने प्रदेश में 36 स्थानों पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल करवाया था, जिसमें कहीं 167 किलोमीटर, कहीं 170 किलोमीटर और कहीं 175 किलोमीटर तक ही रेंज मिल पाई। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने रिपोर्ट कंपनी को भेजकर नए सिरे से ट्रायल कराने के निर्देश दिए थे।

निगम ने स्पष्ट किया है कि बसों की डिलीवरी तभी ली जाएगी जब सभी ट्रायल सफल होंगे। साथ ही कंपनी को इस महीने के अंत तक 100 बसें उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। साल 2025 में Olectra Greentech Limited को 297 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया गया था, जिसकी कुल लागत 424.01 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने 11 महीने में ऑर्डर पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 9 जनवरी तक 149 बसों की 50 प्रतिशत डिलीवरी नहीं हो पाई, जिसके चलते निगम ने कंपनी पर जुर्माना भी लगाया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।