Solan: कुनिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान चार युवकों से 3.83 ग्राम चिट्टा बरामद, Alto Car भी जब्त

कुनिहार (05 मई 2026): पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 3.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 4 मई 2026 की रात मुकाम जाडली में की गई, जहां पुलिस टीम ने नाकाबंदी लगा रखी थी। इसी दौरान एक Alto Car को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार चारों युवकों के कब्जे से 3.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और इस्तेमाल की जा रही Alto Car को भी जब्त कर लिया। इस मामले में एफआईआर नंबर 28/2026 दिनांक 05-05-2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य शर्मा (31), निवासी चुराग, तहसील करसोग, जिला मंडी; इंद्र सिंह (39), निवासी कमलाटू, जिला शिमला; सौरभ कौशल (31), निवासी चुराग, जिला मंडी; और गौरव कौशल (35), निवासी चुराग, जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया है। साथ ही, उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में विस्तृत जांच जारी है और नेटवर्क की कड़ी तलाश की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!