शाहपुर। दिवाली के त्योहार के दौरान पटाखों और अन्य कारणों से झुलसने के मामले सामने आए हैं। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल शाहपुर में दिवाली के दौरान कुल 11 मरीज जलने से हुए घावों के उपचार के लिए पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, दिवाली के दौरान अस्पताल में झुलसने से घायल कुल 11 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।
सिविल अस्पताल शाहपुर ने कहा कि वह आम जनता को समय पर चिकित्सा सहायता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


