Solan: HRTC बस हादसा: सोलन के मालो गांव में बड़ा हादसा टला, स्टीयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित हुई बस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जटोली के पास मालो गांव में एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 42 यात्री सवार थे। यह बस सोलन से पुलवाहल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जटोली के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। बस के टकराते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

बस चालक के अनुसार, यह हादसा बस का स्टीयरिंग लॉक होने की वजह से हुआ। उसने बताया कि बस को सावधानीपूर्वक चला रहे थे, लेकिन मोड़ पर अचानक स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया और बस नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक ने यह भी कहा कि बस की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना दुर्घटना गंभीर हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी बसों की तकनीकी जांच की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।