Himachal: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, पाकिस्तान समर्थित संदेश लिखे, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार दोपहर को अज्ञात हैकरों द्वारा हैक कर ली गई। इस साइबर हमले के बाद वेबसाइट पर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया और पाकिस्तान के समर्थन में स्लोगन भी लिखे गए। इस घटना से विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

घटना के तुरंत बाद विश्वविद्यालय की ओर से साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में वेबसाइट से पाकिस्तान समर्थक स्लोगन हटा दिए गए और वेबसाइट को ‘मेंटेनेंस मोड’ में डाल दिया गया, ताकि आगे कोई और नुकसान न हो।

हैकिंग की इस घटना से छात्रों को खासा नुकसान हुआ है। विश्वविद्यालय में इन दिनों काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है, और उससे संबंधित तमाम जरूरी सूचनाएं वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थियों को दी जा रही थीं। लेकिन वेबसाइट बंद होने से छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं मिल सकीं और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में साइबर क्राइम डीआईजी मोहित चावला ने बताया कि मामले को लेकर साइबर सेल पूरी तरह सतर्क है और जांच तेजी से की जा रही है। तकनीकी टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह साइबर हमला कहां से किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल वेबसाइट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इसे सामान्य स्थिति में बहाल कर दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।