धर्मशाला, 5 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र खनियारा के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में कुल 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक अपना आवेदन पत्र एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र, मोहली, खनियारा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, धर्मशाला के नाम से डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ के माध्यम से जमा करवाना होगा।
निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि एलएलएम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center- पर उपलब्ध दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं। इसके बाद निर्धारित प्रवेश फॉर्म भरकर उसे क्षेत्रीय केंद्र के कार्यालय में जमा करवाना होगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


