Himachal: एचपीयू बीएड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की आगामी परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फरवरी और मार्च माह में प्रस्तावित बीएड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से परीक्षा से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बीएड प्रथम और तृतीय सैमेस्टर के पीजी सेंटर, सरकारी और निजी कॉलेजों में अध्ययनरत रेगुलर और री-अपीयर विद्यार्थियों को यह परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के अंतर्गत बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक प्रणाली के छात्र भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं।

एचपीयू ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी 16 फरवरी तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। तय तिथि के बाद फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार लेट फीस वसूली जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि फीस जमा होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बीएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी।

बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित संस्थान के चेयरमैन, प्रधानाचार्य या निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा फॉर्म वेरीफाई करते समय पूरी सावधानी बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों के फॉर्म वेरीफाई किए जाएं, जो परीक्षा में बैठने के लिए पूरी तरह पात्र हैं, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।