HPU के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा छात्र:युवक की हुई मौत, लॉ की कर रहा था पढ़ाई, किन्नौर का रहने वाला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला में शुक्रवार रात को एक दुखद हादसा हुआ। विश्वविद्यालय के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरने के कारण एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के रहने वाले अखिल के रूप में हुई है, जो विधि विभाग (लॉ) में प्रथम वर्ष का छात्र था।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र हॉस्टल से कैसे गिरा। पुलिस से अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल में पहली बार कैमरे में कैद हुआ ‘घोस्ट ऑफ द माउंटेन्स’! धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ

धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुआ कैमरा ट्रैप में कैद हुआ है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।