Kangra: शाहपुर से ऊना रवाना हुई DFA कांगड़ा टीम, SDM शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने लॉन्च की नई जर्सी और बच्चों को दिया खास संदेश

Date:

--Advertisement--

डीएफए कांगड़ा की अंडर-13 फुटबॉल टीम 8 से 10 मई 2026 तक ऊना में आयोजित हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की U-13 स्टेट फुटबॉल लीग में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम को वीरवार सुबह आईटीआई शाहपुर से एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आज शाम 4 बजे ऊना में खेला जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेलों के साथ पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है और पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना भी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डीएफए कांगड़ा की नई जर्सी भी लॉन्च की गई, जिसका शुभारंभ एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने किया। 

डीएफए कांगड़ा टीम की नई जर्सी को शिवहिम ग्रुप द्वारा स्पॉन्सर किया गया है। इस ग्रुप के अंतर्गत शिवहिम इन्फोटेक, शिवहिम ट्रैवल्स सहित कई अन्य व्यावसायिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में शिवहिम ग्रुप का यह सहयोग सराहनीय माना जा रहा है।

इस अवसर पर डीएफए कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश चौहान, शाहपुर अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष केवल शर्मा, शाहपुर फुटबॉल अकादमी के पूर्व अध्यक्ष विजय लगवाल, डीएफए एवं एसएफए एग्जीक्यूटिव सदस्य बृज शर्मा (वेरिक मेक), शिवहिम ग्रुप द्वारा स्पॉन्सर्ड जर्सी टीम, सीनियर कोच एवं डीएफए-एसएफए सदस्य गौरव चौहान, कोच आदित्य (भानु), टीम मैनेजर आदित्य गर्ग, डीएफए कांगड़ा एवं एसएफए मीडिया कोऑर्डिनेटर अभिनव राणा, एसएफए एवं डीएफए मीडिया कोऑर्डिनेटर पारस अवस्थी, एसएफए सदस्य शशांक, खिलाड़ियों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खिलाड़ियों और अधिकारियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है और पूरे क्षेत्र से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।