हिमाचल में बारिश का कहर! किन्नौर में बाढ़ से गांव का संपर्क टूटा, हाईवे पर गिरे विशाल पत्थर, 15 जुलाई तक अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को हुई व्यापक बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। किन्नौर में अचानक आई बाढ़, सिरमौर के कालाअंब में जलभराव और चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते हालात कई जगह गंभीर बने रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Advertisement

किन्नौर जिले की लिप्पा पंचायत के पेजर नाले में गुरुवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ से तेती खड्ड का बहाव रुक गया। बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण लिप्पा गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फुट लंबा लोहे का पुल पूरी तरह पानी में डूब गया और असुरक्षित हो गया। इसके चलते गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया है। वहीं कल्पा उपमंडल की कामरू पंचायत के कुप्पा क्षेत्र में पहाड़ियों से चट्टानें गिरने के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने 13 परिवारों को जीरा फार्म में सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

Advertisement

उधर, शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-05) पर कुमारहट्टी के पास भारी बारिश के बाद पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं लाहौल के जाहलमा नाले में आई बाढ़ के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस और बीआरओ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर गंभीर रूप से बीमार एक महिला को पोकलेन मशीन की मदद से उफनते नाले के पार सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 89.6 मिलीमीटर बारिश नाहन में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सोलन में 45 मिलीमीटर, कुफरी में 17.5 मिलीमीटर, शिमला में 17.2 मिलीमीटर, नारकंडा में 16 मिलीमीटर और धर्मशाला में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 10 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। 11 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। 12 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी जबकि शिमला और सोलन में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। 13 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम, कमल कुमार शर्मा के संयोजन में रंगोली बनाकर दिया सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।