हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को सीबीएसई सब-कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट-2026 का परिणाम और फाइनल आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है, जिन्होंने 22 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड ने पारदर्शिता बनाए रखते हुए न केवल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंक सार्वजनिक किए हैं, बल्कि सभी 27 विषयों और पदों की अंतिम उत्तर कुंजी भी पोर्टल पर अपलोड की है।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा के बाद बोर्ड ने पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। इसके बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की गहन समीक्षा और विश्लेषण किया गया। विशेषज्ञों की अंतिम सिफारिशों के आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की गई और फिर परिणाम को अंतिम रूप दिया गया।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना बोर्ड की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अभ्यर्थियों के अंक और फाइनल आंसर-की सार्वजनिक की गई है, ताकि उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकें। अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!