Impossible Made Possible: हमीरपुर के किसान ने पथरीली जमीन पर उगाया गन्ना, पहले सीजन में बनाई 70 किलो शक्कर

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले में कम वर्षा और पथरीली जमीन वाले इलाके में गन्ने की खेती करना आम तौर पर असंभव माना जाता है, लेकिन बमसन विकास खंड के गांव हरनेड़ के प्रगतिशील किसान ललित कालिया ने इस सोच को बदलकर रख दिया है। प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए उन्होंने मात्र 18 मरले जमीन पर गन्ना उगाकर पहले ही सीजन में करीब 70 किलोग्राम शक्कर तैयार कर ली है।

ललित कालिया, गांव चमनेड़ के किसान पवन कुमार और आतमा परियोजना के अधिकारियों ने उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें प्राकृतिक खेती के सकारात्मक परिणामों से अवगत करवाया। ललित ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले प्राकृतिक खेती शुरू की थी और अब उनके गांव के करीब 52 परिवार भी इस पद्धति से जुड़ चुके हैं। ये किसान गेहूं, मक्की के साथ-साथ पारंपरिक मोटे अनाज और दलहनी फसलें भी प्राकृतिक तरीके से उगा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके दादा-परदादा के समय में यहां गन्ने की खेती होती थी, लेकिन अब इसे असंभव माना जाता था। पिछले सीजन में जब उन्होंने 18 मरले में गन्ना लगाया, तो कई लोगों ने इसे संभव नहीं माना, लेकिन फसल अच्छी तरह तैयार हुई। कटाई के बाद उन्होंने खुद पेराई करवाई और उससे करीब 70 किलो शक्कर प्राप्त की।

ललित कालिया ने यह भी बताया कि उन्होंने गन्ने की फसल में एक बार भी सिंचाई नहीं की। हालांकि जंगली सूअरों ने फसल का कुछ हिस्सा नुकसान पहुंचाया, फिर भी उत्पादन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि गन्ने की यह फसल 5 से 7 साल तक दोबारा बोने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे यह खेती और भी लाभकारी बन जाती है। वे पारंपरिक बीजों के संरक्षण पर भी काम कर रहे हैं, जो पोषक होने के साथ-साथ मौसम की मार भी झेल सकते हैं।

इस दौरान किसान पवन कुमार ने बताया कि वे प्राकृतिक खेती के साथ अपना पुश्तैनी घराट भी चला रहे हैं, जहां रोजाना करीब एक क्विंटल आटा पीसा जाता है। यह आटा गुणकारी होता है और बाजार में इसकी अच्छी मांग है।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों और घराट के आटे की बेहतर मार्केटिंग के लिए जिला प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। इस अवसर पर आतमा परियोजना के निदेशक राकेश धीमान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।