फोरलेन पर पीछे मुड़ रही जेसीबी से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, पुलिस जांच में जुटी
कांगड़ा जिले के रैत क्षेत्र में एक सड़क हादसे में जेसीबी और बोलेरो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना एक निजी कॉलेज के पास फोरलेन पर हुई, जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार जेसीबी (HP 37E 6238) फोरलेन पर पीछे मुड़ रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पिकअप (HP 72B 5581) उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पिकअप को अधिक नुकसान पहुंचा, जबकि जेसीबी को अपेक्षाकृत हल्का नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना शाहपुर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!