Himachal: 27 स्कूल डिनोटिफाई, 50 से अधिक शिक्षकों की होगी पुनः तैनाती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूलों को डिनोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने अब तक 27 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिलों के स्कूल शामिल हैं। इन डिनोटिफाई किए गए स्कूलों से 50 से अधिक शिक्षकों को अन्य सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां छात्र संख्या अधिक है और शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

इन शिक्षकों की तैनाती की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसके अलावा, राज्य के कुछ विंटर वैकेशन स्कूल और अन्य ऐसे स्कूल, जहां पांच या उससे कम छात्र हैं, को भी मर्ज करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कुछ स्कूलों के निकटतम अन्य स्कूल 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं। इस मुद्दे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मामला सरकार को भेज दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।