Kangra: संसारपुर टैरस में मजदूरों का शोषण, बिना नोटिस नौकरी से निकाले जाने पर हंगामा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस में एक कंपनी द्वारा दो मजदूरों, संगम राणा और सागर सिंह को बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकालने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते भारतीय मजदूर संघ (भामस) के नेतृत्व में बुधवार को कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भामस के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और संघ पदाधिकारी शामिल हुए। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नौकरी बहाल करने और वेतन संबंधी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।

निकाले गए मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें ₹12,000 मासिक वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन पूरा वेतन नहीं दिया गया। इसके अलावा, प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, एरियर और बोनस भी नहीं दिया गया। मजदूरों ने कहा कि वे इस संबंध में कई बार कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

भामस प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि संसारपुर टैरस औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादातर कंपनियां मजदूरों का शोषण कर रही हैं। मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जाता है, लेकिन वेतन समय पर नहीं दिया जाता। अगर कोई मजदूर अपनी समस्या उठाता है, तो उसे नौकरी से निकालने या धमकाने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई फैक्टरियों में बिना लाइसेंस वाले ठेकेदारों के जरिए मजदूरों की भर्ती की जा रही है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कुछ मजदूरों के लिए कंपनी ने गेट तक बंद कर दिए हैं, जिससे वे अंदर जाकर काम नहीं कर पा रहे। इस मामले को लेकर लेबर ऑफिसर और लेबर इंस्पेक्टर से कई शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मजदूर संघ ने कंपनी प्रबंधन और सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।