Shimla: निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई होगी सस्ती या महंगी? सरकार ने जारी किया नया फीस स्ट्रक्चर

Date:

--Advertisement--

प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए तीन निजी विश्वविद्यालयों के चुनिंदा कोर्सों का नया फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है। इस फैसले के तहत इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहब, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर के कुछ कोर्सों की फीस तय की गई है। सरकार के इस कदम से निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे और दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस को लेकर स्पष्टता मिलेगी।

जारी किए गए नए फीस स्ट्रक्चर के अनुसार इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहब में पीएचडी प्लांट पैथोलॉजी की फीस अब 65 हजार रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित की गई है। वहीं इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों को हॉस्टल के लिए अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय के हॉस्टल चार्ज बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिए गए हैं।

इसके अलावा करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आठ कोर्सों का नया फीस स्ट्रक्चर अधिसूचित किया गया है। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित कई कोर्सों की फीस में कटौती भी की है, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ कम करने की कोशिश की गई है। सरकार का कहना है कि फीस निर्धारण में छात्रों के हितों को ध्यान में रखा गया है और अनावश्यक बढ़ोतरी को रोका गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।