हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, कांगड़ा-धर्मशाला में झमाझम बारिश; सिरमौर-मंडी में ऑरेंज अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। गुरुवार को कांगड़ा जिले में सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कांगड़ा, चंबा, ऊना और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 17 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल में जनजीवन अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। राज्य में 136 सड़कें, 242 पेयजल योजनाएं और नौ बिजली ट्रांसफार्मर अब भी प्रभावित हैं। विभिन्न विभागों की टीमें आवश्यक सेवाओं को बहाल करने में जुटी हुई हैं।

शिमला में शाम को छाए बादल, धर्मशाला में बारिश से मिली राहत

राजधानी शिमला में गुरुवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते बादल और धुंध छा गई। धर्मशाला में दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।

Advertisement

मंडी जिले में दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कुल्लू में मौसम साफ रहा, लेकिन सैंज की देहुरीधार पंचायत के अपर शफाड़ी गांव में जमीन धंसने से एक मकान गिर गया। ऊना में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं चंबा जिले में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग को 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

Advertisement

किन्नौर में बिजली गिरने से 200 भेड़-बकरियों की मौत

रामपुर बुशहर। किन्नौर की रूपी वैली में बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गिरने से लगभग 200 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा वैली के राज्यश्री कंडे में हुआ, जिससे भेड़ पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय भेड़ पालक टेंट में मौजूद था। घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पशुपालन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

हिमाचल में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तापमान ऊना में दर्ज किया गया। मंडी में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 34.0, कांगड़ा में 34.0, बजौरा में 33.5, हमीरपुर में 32.4, चंबा में 31.1, नाहन में 30.0, धर्मशाला में 28.9, सोलन में 27.6 और शिमला में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।