Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट पर मंडराया खतरा! भारी बारिश से भूस्खलन, सुरक्षा दीवार टूटी – विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब कांगड़ा एयरपोर्ट तक के लिए खतरा बन गई है। मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे पर गगल एयरपोर्ट के पास हुए भूस्खलन से एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार बुरी तरह प्रभावित हो गई है। कई खंभे टूट चुके हैं और बाकी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी को तुरंत ठोस कदम उठाने के आदेश दिए।



पठानिया ने साफ कहा –
“अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो एयरपोर्ट को बड़ा नुकसान हो सकता है।”

उन्होंने याद दिलाया कि पिछले महीने एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लगातार हो रहे भूस्खलन से न सिर्फ एयरपोर्ट बल्कि हाईवे पर यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह रोड जाम होने से लोगों को घंटों फंसना पड़ता है।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पहाड़ी से हो रहे पानी के रिसाव को कंट्रोल नहीं किया जाएगा, तब तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला विधानसभा सत्र में भी उठाया गया है और सरकार से स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।