Kangra: हिमाचल का आदित्य भोपाल में छाया, राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल!

Date:

--Advertisement--

भोपाल/कांगड़ा, 30 अगस्त 2025: धार क्षेत्र के द्रुमका के आदित्य ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। 66 किलोग्राम अंडर-19 वर्ग में आदित्य ने अपने दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

आदित्य जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला, जिला कांगड़ा में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। इससे पहले उन्होंने नवोदय विद्यालय जिला नवांशहर, पंजाब में आयोजित चयन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी सफलता के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला।

22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित इस राष्ट्रीय जूडो मीट में आदित्य ने अपने शानदार प्रदर्शन से ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय आदित्य ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।