Kangra: देहरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर से मिली 363 ग्राम चरस और ₹94,800 नकद, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

देहरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना डाडासीबा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है।

सूचना के आधार पर दबिश दी गई और राज कुमार (44 वर्ष), पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव गुरणवाड, तहसील डाडासीबा, जिला कांगड़ा, के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 363 ग्राम चरस और ₹94,800 नकद बरामद हुए।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

देहरा पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ उनका अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।

पुलिस ने संदेश दिया—
“नशे के खिलाफ इस लड़ाई में हमारा साथ दें और अपने इलाके को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अश्वनी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव नियुक्त; लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

शाहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बहुत याद आता है अपना रेहलू… 1947 में छूटा बचपन, आज भी दिल में जिंदा है गांव की हर याद

1947 के बंटवारे में रेहलू छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले राजा शाहिद गुल्ला खान आज भी अपने बचपन के गांव को याद करते हैं। 14 साल की उम्र में छूटा रेहलू उनके दिल और यादों में आज भी बसा हुआ है।

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।