Hamirpur: हिमाचल की बेटी पुलकिता शर्मा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, नौहंगी पंचायत में जश्न का माहौल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले की नौहंगी पंचायत की पुलकिता शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं। लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को उन्होंने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पुलकिता शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा सरकारी स्कूल बोहणी में वाणिज्य प्रवक्ता हैं, जबकि उनकी माता रेणु शर्मा गृहिणी हैं। पुलकिता परिवार की इकलौती बेटी हैं और उनका छोटा भाई रिजुल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में पढ़ाई कर रहा है। पुलकिता की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता को लगातार बधाइयां मिल रही हैं और पूरे गांव में जश्न का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।