Kangra: हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जल्द मिलेगी घर-द्वार के पास राजस्व सेवाएं; निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 25 सितंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारचक्कियां में प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सब-तहसील भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व से जुड़ी विभिन्न सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी और छोटे-छोटे कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और इसे जल्द पूरा कर जनता को समर्पित करने का प्रयास किया जाएगा।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के करीब उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।

आपदा प्रभावित परिवारों को राहत का जिक्र करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए सहायता राशि बढ़ाकर सात लाख रुपये की गई थी और पिछले वर्ष इसमें एक लाख रुपये की और वृद्धि कर इसे आठ लाख रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के साथ गौशालाओं, पशुधन, फसल और भूमि के नुकसान के मामलों में भी राहत राशि बढ़ाई गई है।

नेगी ने वन अधिकार अधिनियम यानी एफआरए का लाभ पात्र लोगों से उठाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित समितियों को पात्र लोगों के दावों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवारों को रोजगार की मांग करने का अधिकार है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम की मांग की जा सकती है और योजना के प्रावधानों के अनुसार रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एचपी-शिवा योजना के तहत कांगड़ा सहित सात जिलों में करीब 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र को बागवानी के तहत लाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र पर काम चल रहा है। योजना के तहत अमरूद, लीची, नींबू वर्गीय फल और माल्टा सहित विभिन्न फलदार पौधों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पात्र किसानों को निर्धारित क्षेत्र में बागवानी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की अपील की।

शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सब-तहसील भवन क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और इसके शिलान्यास का दिन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण की लागत करीब एक करोड़ रुपये निर्धारित की है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार काम किया गया है। सीएचसी भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में क्षेत्र के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। पिछले करीब तीन वर्षों में चंगर क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गांवों में नए पानी के टैंक बनाए गए हैं और पुराने टैंकों की री-मॉडलिंग भी की गई है। करीब 19 टैंकों के निर्माण और सुधार का कार्य हुआ है।

विधायक ने हाल ही में बोह क्षेत्र में आई आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान सड़क खोलने और सामान्य व्यवस्था बहाल करने के लिए अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों की टीमों ने दिन-रात काम किया। विधानसभा में भी अधिकारियों द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की गई है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पटाकू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरज सिंह, लंज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन मेहरा, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, स्थानीय उपप्रधान संजीव कुमार, आयुष्मान विभाग के ओएसडी डॉ. सुमित पठानिया, एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज जसवाल, आईपीएच के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित डोगरा, विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित शर्मा, उप निदेशक बागवानी अलक्ष पठानिया, डीएफओ अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।