Himachal: हिमाचल में अब कानूनी होगी भांग की खेती! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, किसान होंगे मालामाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में औषधीय भांग की खेती को वैध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब प्रदेश में ऐसे भांग के बीज तैयार किए जाएंगे जिनमें नशे की मात्रा बेहद कम होगी, लेकिन औषधीय गुण भरपूर रहेंगे।

सरकार ने इस काम की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय को सौंपी है। विश्वविद्यालय अब प्रदेश में पैदा होने वाले भांग के बीजों को रिफाइंड कर विशेष बीज तैयार करेगा और उनकी नर्सरी विकसित करेगा। पहले सरकार इन बीजों को विदेश से आयात करने की योजना बना रही थी, लेकिन अब “आत्मनिर्भर हिमाचल” नीति के तहत राज्य में ही इन्हें विकसित किया जाएगा।

फिलहाल, प्रदेश में प्राकृतिक रूप से उगने वाली भांग में नशे की मात्रा अधिक होने के कारण इसकी खेती अवैध है। लेकिन सरकार की इस नई पहल से यह स्थिति बदल सकती है।

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया कि नर्सरी तैयार होने के बाद पहले चरण में चुने हुए किसानों को पौधे दिए जाएंगे ताकि औषधीय भांग की खेती शुरू की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खेती केवल लाइसेंस प्राप्त किसान ही कर सकेंगे, जिन्हें अपने खेत की पूरी जानकारी सरकार को देनी होगी।

सरकार का उद्देश्य है कि भांग के बीज, फूल, रेशे और पत्तों का उपयोग दवाइयों और औद्योगिक उत्पादों में किया जा सके। इस पहल से प्रदेश में रोजगार और आय के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।