SBI कार्ड यूजर्स ध्यान दें! अब Paytm, Google Pay में पैसे डालने और फीस भरने पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

Date:

--Advertisement--

देश के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता SBI कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए फीस स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम आज से लागू हो गए हैं, जिससे लाखों कार्ड यूजर्स पर असर पड़ेगा।

अब अगर आप Paytm, Google Pay या PhonePe जैसे डिजिटल वॉलेट्स में पैसे ट्रांसफर करते हैं या थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल-कॉलेज की फीस भरते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

नए नियमों के अनुसार, 1,000 रुपये से अधिक की राशि डिजिटल वॉलेट में लोड करने पर 1% ट्रांजैक्शन फीस लगेगी। उदाहरण के तौर पर, यदि आप 2,000 रुपये वॉलेट में डालते हैं, तो 20 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

एजुकेशन पेमेंट पर भी असर

अब थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल या कॉलेज की फीस भरने पर भी 1% अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। हालांकि, अगर आप पेमेंट सीधे संस्थान की वेबसाइट या कैंपस में उपलब्ध POS मशीन से करते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसका असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो फीस पेमेंट के लिए एग्रीगेटर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।

अन्य प्रमुख शुल्क (New Fee List):

• कैश पेमेंट फीस: ₹250

• चेक पेमेंट फीस: ₹200

• पेमेंट डिसऑनर फीस: ट्रांजैक्शन राशि का 2% (न्यूनतम ₹500)

• कैश एडवांस फीस: किसी भी ATM पर 2.5% (न्यूनतम ₹500)

• कार्ड रिप्लेसमेंट फीस: ₹100 से ₹250 (Aurum कार्ड के लिए ₹1,500 तक)

• लेट पेमेंट चार्ज: बकाया राशि के अनुसार ₹400 से ₹1,300 तक

SBI कार्ड के प्रवक्ता ने कहा कि यह बदलाव यूजर्स को पारदर्शी फीस स्ट्रक्चर और बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट देने के उद्देश्य से किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।