Mandi: मंडी में फिर धंसी धरती! आधी रात 60 फुट गहरा गड्ढा, परिवार ने जान बचाकर छोड़ा घर

Date:

--Advertisement--

मंडी, 1 नवंबर 2025। मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। पंडोह के पास डयोड क्षेत्र में देर रात करीब 2 बजे अचानक जमीन धंस गई और 60 फुट गहरा व 40 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया। घटना के समय इलाके में तेज आवाज हुई, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय निवासी हरदेव शर्मा ने बताया कि तेज धमाके के बाद जब वह बाहर आए तो उनके घर के पास जमीन धंस चुकी थी और गड्ढा लगातार बढ़ रहा था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपने पूरे परिवार के साथ घर खाली कर दिया। फिलहाल उनका परिवार पंडोह और हनोगी माता मंदिर के पास किराए के कमरों में रह रहा है।

घटना की पुष्टि पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

टनल निर्माण पर उठे सवाल:

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए फोरलेन टनल निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि निर्माण कंपनी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते बार-बार इस इलाके में जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा:

यह इस क्षेत्र में पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले हटाओ रोड पर भी एक विशाल गड्ढा बन गया था, जिसे भरने के लिए निर्माण कंपनी को हजारों सीमेंट की बोरियां डालनी पड़ी थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।