Himachal: क्लर्क से लैफ्टिनेंट कर्नल तक: हिमाचल के रमेश चंद ने बढ़ाया प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़याडा के छोटे से गांव खलेही के निवासी रमेश चंद ने लैफ्टिनैंट कर्नल के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत होकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। देशभर में अपनी काबिलियत के लिए पहचाने जाने वाले हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की सूची में अब रमेश चंद का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने वर्ष 1994 में असम राइफल्स में क्लर्क के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर सैकेंड इन कमांड जैसे महत्वपूर्ण पद तक का सफर तय किया और अब लैफ्टिनैंट कर्नल के पद तक पहुंच गए हैं। यह उपलब्धि उनके दृढ़ संकल्प और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है।

यह गौरवशाली क्षण 1 जुलाई को ईटानगर स्थित राजभवन में आया, जहां अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लैफ्टिनैंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने एक भव्य समारोह में रमेश चंद को लैफ्टिनैंट कर्नल के रैंक पर पदोन्नत किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही उनकी पत्नी गीता सिंह भी वहां मौजूद थीं, जिन्होंने इस क्षण को और भी विशेष बना दिया। वर्तमान में रमेश चंद अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के एडीसी (ADC) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने रमेश चंद को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि रमेश चंद की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।